महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकडा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार बुधवार को पुणे जिले में पांच लोगों की मौत हो चुकी है। पुणे नगर निगम के एक स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार कि तीन मौतें ससून जनरल अस्पताल में हुईं है, जबकि एक नायडू अस्पताल और एक नोबेल अस्पताल में हुई है। शेखर गायकवाड़, आयुक्त, पुणे नगर आयोग के अनुसार पुणे में पिछले 24 घंटों में, 5 मौतें हो चुकी हैं। इसके साथ ही पुणे मं कोविड 19 की वजह से मरने वालों की संख्या 13 तक पहुंच गयी है। दो दिन पहले जो मौत हुई थी। उनके परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया है। इसके बाद पीएमसी कार्यकर्ताओं ने शवों का अंतिम संस्कार किया।
पुणे में पांच कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत, परिजनों का शव लेने से इंकार
• MUNNA AHMED